फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में 3374 लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में मंगलवार को 3374 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। वैक्सीन लगवाने के लिए लोग सुबह से दोपहर तक वैक्सीन सेंटरों में पहुंचते रहे। कई लोग बिना वैक्सीन लगवाए घरों को लौटे। इनको स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को वैक्सीन लगाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

जिले में लगातार वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। पहले जहां सैकड़ों में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए सामने आ रहे थे तो अब इनकी संख्या हजारों में पहुंच गई है। 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाने की शुरूआत होने के बाद ही इनकी संख्या में बढ़ोतरी हुई है। नया स्टाक पहुंचने पर पांच हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लग रही है। लेकिन इसके दूसरे दिन थोड़ी कमी आ रही है। सोमवार को जिले में पांच हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगी थी, लेकिन मंगलवार को इनकी संख्या 3374 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार 20 फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी, 18 से 44 आयु वर्ग में 2109 लोगों को पहली और आठ को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 163 लोगों को पहली और 850 को दूसरी, 60 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 200 को दूसरी डोज लगाई गई है। शाम तक स्वास्थ्य विभाग के पास 3090 डोज मौजूद थी। स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक पूरे जिले में 348532 डोज लगा दी है। इनमें 281417 लोगों को पहली डोज और 67115 लोगों को दूसरी डोज लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें