फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह पार्क में किए गए लोगों को कोरोना टेस्ट

विज्ञापन
उधमपुर के शहीद भगत सिंह पार्क में कोरोना टेस्ट करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कई सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की कोरोना जांच करना शुरू कर दी है। मंगलवार को विभाग ने शहीद भगत सिंह पार्क में विशेष शिविर लगाया, और पार्क में बैठे लोगों की जांच की।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद जिले में जांचे कम कर दी थी। लेकिन, अब विभाग ने जांचों की तरफ ध्यान दिया है, और लोगों को इस पर जागरूक किया जा रहा है। मंगलवार सुबह विभाग की टीम शहीद भगत सिंह पार्क में पहुंची और लोगों की जांच करने की प्रक्रिया शुरू की। स्वास्थ्य कर्मियों ने पार्क में बैठे लोगों की जांचें कीं। इसके साथ उन्हें नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।
लोगों को समझाया गया कि अकारण घर से बाहर न निकलें। अगर जरूरी काम से घर से बाहर निकलते हैं तो मास्क जरूर लगाएं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद यासीन ने बताया कि जिले भर में कोरोना जांचों की प्रक्रिया तेज की गई है। मंगलवार को 2200 से अधिक लोगों की जांच की गई। सभी छह मेडिकल ब्लॉकों में जांच की गई है। हर रोज दो हजार के करीब लोगों की जांच का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें