फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में एक दिन में मिले कोरोना के रिकार्ड 220 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के रिकार्ड 220 मामले सामने आ रहे हैं। आंकड़ों को देख कर साफ पता चल रहा है कि संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है। हालांकि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस पर अंकुश लगाने का हर संभव प्रयास कर रहा है। इसके लिए टेस्टिंग का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। मामले बढ़ने के साथ प्रशासन की चिंता भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की चपेट में जिला उधमपुर भी आ चुका है। अप्रैल महीने की शुरूआत में मामलों में बढ़ोतरी होना शुरू हुई थी। उस समय किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि एक दिन के अंदर जिले में 200 से अधिक संक्रमण के मामले सामने आएंगे। इनमें ज्यादातर लोग जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों के रहने वाले हैं। सोमवार को जिले में कुल 86 मामले सामने आए थे और उस समय लगा था कि अब शायद मामलों में थोड़ी कमी आएगी और लोगों को राहत मिलेगी। लेकिन दूसरे दिन ही मंगलवार को एक साथ 220 मामले सामने आ गए हैं।
सबसे अधिक 93 मामले टिकरी मेडिकल ब्लाक में सामने आए हैं। इसके बाद उधमपुर शहर के अंदर 44 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। चिनैनी में 15, रामनगर में 35, पंचैरी में एक, बसंतगढ़ में 17, मजालता में पांच लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ नौ सुरक्षाबल बाहरी राज्यों से लौटने पर संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित लोगों के संपर्क में रहने पर सैंकड़ों लोगों को होम क्वारंटीन करने के साथ सबके कोरोना टेस्ट भी करवाए गए हैं। शाम तक कुल 40 लोग कोरोना को मात देने में भी कामयाब रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 6604 हो गए हैं। इनमें से 5624 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 69 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 911 सक्रिय मामले हैं। इनमें से ज्यादातर को होम आइसोलेशन पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें