उधमपुर। शहर के जखैनी इलाके से पुलिस ने सोमवार रात को एक ट्रक से 105 किलो भुक्की बरामद कर तस्करी के आरोप में चालक को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार रात को पुलिस ने घाटी से जम्मू की तरफ जा रहे ट्रक (जेके05ए-0245) को जखैनी इलाके में तलाशी के लिए रोका। इस दौरान कई पैकेट में रखी 105 किलो भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने चालक को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मुकेश कुमार निवासी खनयारी, पौनी (रियासी) के रूप में हुई है। गौरतलब है कि पिछले कुछ सप्ताह से लगातार जखैनी से इलाके से भुक्की की खेप के साथ कई ट्रक चालकों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए विशेष मुहिम छेड़ रखी है।