फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने बाजार का किया निरीक्षण

विज्ञापन
मास्क न पहनने वालों के खिलाफ जिला आयुक्त ऊधमपुर ने टीम सहित कसा शिकंजा - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। बाजार में बिना मास्क के घूमने वाले लोगों पर कार्रवाई करने के लिए डीसी इंदु कंवल चिब शुक्रवार शाम को पुलिस के साथ खुद बाजार में पहुंच गई। उन्होंने बाजार के विभिन्न हिस्सों में जाकर दुकानों का निरीक्षण किया, और लोगों को घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनने को जागरूक किया।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे डीसी एसएचओ सहित पुलिस की टीम के साथ बाजार पहुंचीं। उन्होंने कोर्ट रोड से होकर जिला अस्पताल तक बाजार का निरीक्षण किया। बिना मास्क के अगर कोई घूमता नजर आया तो डीसी ने उसका चालान कटवाया। साथ ही मास्क पहनकर बाहर निकलने को जागरूक किया।
उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर अस्पताल के अधिकारियों से मुलाकात की और कोरोना वैक्सीन और टेस्टिंग को लेकर जानकारी ली। डीसी ने कहा कि देश में ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहा है। अब बिना मास्क के बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है। 2021 में बहुत लापरवाही हुई है। लेकिन, 2022 में लापरवाही की कोई जगह नहीं होगी। हर किसी को मास्क पहनकर ही बाहर निकलना होगा, और सामाजिक दूरी के नियम का भी पूरा ख्याल रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें