फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दूसरी डोज नहीं मिलने पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं मिलने से लोग भड़क गए। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों से नोंकझोंक होने के साथ ही विभाग और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए। बाद में स्वास्थ्य कर्मियों के समझाने के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद वैक्सीन साइट मैनेजर गुरजीत कौर ने बताया कि कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगने के बाद दूसरा लगाने की समयसीमा में सरकार ने बदलाव किया है। पहला टीका लगने के बाद दूसरा छह से आठ सप्ताह के अंतराल पर लगाया जाता था। लेकिन अब नई गाइडलाइन के मुताबिक उसे 12 से 16 सप्ताह कर दिया गया है। इसके बारे में जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को पहले ही सूचित किया है। लेकिन बहुत से लोग 28 दिन के बाद ही दूसरी डोज लेने पहुंच रहे हैं और जिद कर रहे हैं। इसलिए स्वास्थ्य विभाग की अपील है कि परेशान होने की बजाय निर्धारित समयावधि के पूरे होने का इंतजार करें। उसके बाद ही जिला अस्पताल अथवा वैक्सीन केंद्रों में आएं। इससे पहले आकर विवाद न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें