फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोंगरली में एक साल से गहराया पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/जिब। पंचायत कैंबल डंगा के मोंगरली गांव में एक साल से पानी की आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। उनका कहना है कि विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत करवाने के बावजूद समस्या को दूसर नहीं किया जा रहा है। इसका खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं।
विज्ञापन

पानी की आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीण कई-कई किलोमीटर पैदल चलकर प्राकृतिक जलाशयों से पानी ढोने को मजूबर हैं। गर्मी का सीजन शुरू होने के प्राकृतिक जलस्रोतों का स्तर भी कम होने लगा है। इससे पानी की समस्या काफी गंभीर हो गई है। मवेशियों के पीने के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा है। अगर जल्द ही संबंधित विभाग की ओर से उचित कदम नहीं उठाए गए तो दिक्कत और बढ़ जाएगी।
स्थानीय निवासी सुभाष कुमार, यशपॉल, राजेंद्र कुमार व संजय कुमार ने कहा कि एक साल से पानी की समस्या व्याप्त है। क्षेत्रवासी प्राकृतिक जलाशयों से पानी ढो कर प्यास बुझा रहे हैं। गर्मी में प्राकृतिक जलाशयों का पानी सूखने लगा है। मवेशियों के लिए भी पानी की प्रबंध करना कठिन हो गया है। इसको लेकर कई बार संबंधित विभाग अधिकारियों को अवगत करवाया गया है, लेकिन अब भी समस्या जस की तस बनी हुई है। इससे आने वाले दिनों में हालात और भी बिगड़ सकते हैं। प्रशासन से अपील है कि जल्द समस्या का समाधान कर राहत पहुंचाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें