फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: महाराजा हरि सिंह पर टिप्पणी को लेकर गरमाया विवाद, प्रदर्शन

Thu, 16 Jul 2026 01:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा राजपूत सभा बोली- नेकां नेता ने माफी नहीं मांगी तो तेज करेंगे आंदोलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के एक नेता द्वारा महाराजा हरि सिंह पर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर विवाद गरमा गया है। इसके विरोध में युवा राजपूत सभा ने बुधवार को रियासी बस अड्डे पर स्थित जनरल जोरावर सिंह स्मारक के पास जोरदार प्रदर्शन किया।
जिला प्रधान राहुल जम्वाल (बंटी) के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में जम्मू से आए सभा के पूर्व प्रधान हैप्पी सिंह और विक्रम सिंह भी शामिल हुए। प्रदर्शन करने वालों ने नेकां नेता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग की। सभा के सदस्यों ने साफ किया कि उनका किसी राजनीतिक दल से संबंध नहीं है। नेता आपस में जो चाहें कहें लेकिन जम्मू-कश्मीर के महाराजाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा के सदस्यों ने कहा कि जिस दिन जम्मू का सारा डोगरा एकजुट होकर महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ जाएगा, उसी दिन जम्मू को राज्य (स्टेटहुड) का दर्जा मिल जाएगा। कार्यकर्ताओं का कहना था कि वे नेता का घेराव करने आए थे लेकिन प्रशासन के उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद वे रुक गए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नेकां नेता ने माफी नहीं मांगी तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें