फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल मार्केट में सैकड़ों दीप जला शहीदों को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। दीपावली की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को खालसा टीम की तरफ से गोल मार्केट में एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शहरवासियों ने दीपक जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर एसएसपी उधमपुर सरगुन शुक्ला मुख्य मेहमान थीं।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद के वाईस चेयरमैन सुरेंद्र सिंह खालसा व खालसा टीम की तरफ से आयोजित किया गया। सबसे पहले एसएसपी ने शहीदों के नाम का दीया जला कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर गोल मार्केट में देशभक्ति से प्रेरित सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। युवाओं ने कराटे का शानदार प्रदर्शन किया। मौके पर मौजूद दर्शकों ने इस कार्यक्रम की खूब सराहना की। इसके अलावा युवाओं ने देशभक्ति से प्रेरित गीत सुना कर शहीदों को याद किया। हर तरफ गीतों से माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। इसके बाद सभी ने बारी बारी से आकर शहीदों के नाम का दिया जलाया। सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन पिछले कुछ वर्षों से लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी त्योहार हो हमें कभी शहीदों को नहीं भूलना चाहिए। शहीदों की शहादत की बदौलत ही आज हम आजाद देश में चैन की सांस ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें