फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली के उपलक्ष्य पर रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

विज्ञापन
उधमपुर में दीपावली के उपलक्ष्य पर महिला कालेज में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। सरकारी महिला कॉलेज में मंगलवार को दीपावली के उपलक्ष्य में रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें 30 से अधिक छात्राओं ने रंगोली बनाकर दीपावली के महत्व पर रोशनी डाली।
विज्ञापन

रसायन विज्ञान विभाग के प्रमुख केवल कुमार के नेतृत्व में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने कॉलेज के विभिन्न हिस्सों में रंग बिरंगी रंगोलियां तैयार कर दीपावली के महत्व पर रोशनी डाली। छात्राओं ने रंगोली के जरिए बताया कि दीपावली का पर्व खुशियों का पर्व है, और इसको पूरे परिवार के साथ मिल जुल कर मनाना चाहिए।
केवल कुमार ने बताया कि कोरोना संकट के कारण छात्राओं को बहुत कम प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का मौका मिला है। ज्यादातर प्रतियोगिताएं वर्चुअल हुई हैं। लेकिन, रंगोली प्रतियोगिता कॉलेज में आयोजित की गई। सुबह मौसम खराब होने पर इसके आयोजन में थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन इससे छात्राओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। इस प्रतियोगिता का परिणाम निकाला जाएगा, और पहले तीन स्थान पर रहने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

उधमपुर में दीपावली के उपलक्ष्य पर महिला कालेज में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें