फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय कराटे चैम्पियनशिप का हुआ आगाज

विज्ञापन
उधमपुर में डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप का उद्घाटन करते मुख्य मेहमान व हिस्सा लेते खिलाड़ी - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जिला कराटे एसोसिएशन ने शुक्रवार को पहली दो दिवसीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया। इस मौके पर 71 सब एरिया के कमांडेंट जेएस कोहली मुख्यातिथि रहे थे। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर चैंपियनशिप का आगाज किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने प्रतिभागियों को अपने सर्वश्रेष्ठ खेल कौशल का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। चैंपियनशिप में जिले के विभिन्न इलाकों के करीब तीन सौ खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों में रोमांचक मुकाबले खेले गए। जिसमें आकर्षण सनमोत्रा, सोहनी, अवंतिका सिंह, कावंशिका संगोत्रा, पूर्णिका शर्मा, रक्षित शर्मा, अखिलेश वीर सैनी, पीहू जम्वाल और रुद्राक्षी ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
जबकि अकुषा शर्मा, एमएस धनिक्षका, सांवी बिष्ट, सर्वणी शर्मा, आराध्या शर्मा, कुमारी साक्षी सिन्हा, नीलाक्षी परिहार, अनवी गुप्ता, नव्या शर्मा और आष्मान बारिया ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। इसके अतिरिक्त उत्कृषा, अकर्षा शर्मा, एरिना लवाटे, श्रुति, समाधान, अनमैरी पॉल, माही गौरी वंश, आराध्या शर्मा, इशिता पांडे, विधि तनोड और अमृत पाल सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान सुरिंद्र सिंह खालसा भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इस चैंपियनशिप के जरिये खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को आगे ले जाने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। शनिवार को चैंपियनशिप के समापन समारोह का आयोजन होगा, और विजेताओं को पदक प्रदान किए जाएंगे।

उधमपुर में डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप का उद्घाटन करते मुख्य मेहमान व हिस्सा लेते खिलाड़ी- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें