फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: माड़ता, सुनेतर, कघोट, थपलाल व पालनू पंचायत में बनाए जाएंगे सामुदायिक स्वच्छता परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के प्रयास में सामुदायिक स्वच्छता परिसर बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस कड़ी में जल्द ही जिला उधमपुर की माड़ता, सुनेतर, कघोट, थपलाल तथा पालनू पंचायत में भी नए सामुदायिक स्वच्छता परिसर बनाए जाएंगे।
इसको लेकर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज की तरफ से निविदा प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। प्रत्येक परिसर पर तीन लाख रुपये खर्च होंगे। ग्रामीण, इसे सरकार की एक सराहनीय पहल करार देते हुए इसे स्वच्छता की दिशा में कारगर कदम बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय अरुण शर्मा, बृज मोहन, दीना नाथ, रवि वर्मा, पवन देव सिंह व अन्य ने कहा कि यह सरकार की बहुत ही अच्छी पहल है। इससे ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता बनाए रखने को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को भी सुविधा मिलेगी। खासकर तीर्थ स्थानों व पंचायतों के मुख्य बस अड्डों पर इस तरह के सामुदायिक स्वच्छता परिसर काफी महत्वपूर्ण हैं।
-
सामुदायिक स्वच्छता परिसर बनाने को लेकर टेंडर जारी कर दिए गए हैं जिनकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
- मो. अनवर, एक्सईएन ग्रामीण इंजीनयिरिंग विंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें