फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सीडीएफ के तहत जगानू के वार्ड 6 में बनेगा सामुदायिक पथ

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पंचायत जगानू के वार्ड नंबर 6 भागपुर में सामुदायिक पथ के निर्माण और सुधार के लिए जल्द काम शुरू किया जाएगा। योजना को मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने टेंडर जारी किया है। यह कार्य ग्रामवासियों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा क्योंकि इससे गांव के मुख्य रास्ते में सुधार होगा और ग्रामीणों को यात्रा करने में सुविधा मिलेगी। यह परियोजना सीडीएफ के तहत 4.85 लाख रुपये की अनुमानित लागत से स्वीकृत हुई है। विभागीय जानकारी के मुताबिक इस पथ के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों की आवाजाही को लेकर पेश आ रहीं परिशानियां कम होंगी, खासकर बारिश के मौसम में।
विज्ञापन

वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना की है। उनका कहना है कि इस निर्माण कार्य से उन्हें न केवल बेहतर मार्ग की सुविधा मिलेगी, बल्कि पूरे गांव की स्थिति में भी सुधार होगा। यह उनकी पुरानी मांग थी, जो अब पूरी होने जा रही है। स्थानीय कमल किशोर, विक्रम कुमार, रेखा देवी, सृष्टा देवी व अन्य ने बताया कि रास्ते के सुधार से जहां एक ओर गांव के लोगों को अपने दैनिक कामकाज में सुगमता मिलेगी, वहीं दूसरी ओर आपातकालीन सेवाओं की सुगमता भी बढ़ेगी। विभिन्न क्षेत्रों में संपर्क बेहतर होगा।
भागपुर में सामुदायिक पथ के निर्माण और सुधार कार्य को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रोहित गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें