संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पंचायत कैंबल डंगा में जल्द कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) बनाया जाएगा। इसके लिए तीन लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से इसके लिए निविदा जारी कर दी गई है।
कामन सर्विस सेंटर बनने से क्षेत्रवासियों को अपने ऑनलाइन सरकारी कामों के लिए शहर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे अपने गांव में ही इस सीएससी सेंटर पर इसका लाभ ले पाएंगे।
स्थानीय अरुण कुमार, सुनील शर्मा, साहिल वर्मा, जितेंद्र गुप्ता व अन्य ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में सीएससी की काफी जरूरत है। यह केंद्र ऑनलाइन कामों की परेशानी को दूर करते हैं। क्षेत्र में सीएससी बनाने की मांग काफी समय से की जा रही थी। वहीं अब यहां सीएससी बनने से क्षेत्रवासियों की मांग पूरी होने के साथ ही उन्हें ऑनलाइन कामों को लेकर पेश आने वाली परेशानी भी दूर होगी।
कोट..
सीएससी केंद्र के निमार्ण कार्य के लिए निविदा जारी कर दी है, जिसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
-मो. अनवर, एक्सईएन, ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग