उधमपुर। सेरीकल्चर कार्यालय में कोकून मंडी में सोमवार को 12वें दिन भी जारी रही। सोमवार शाम तक कीटपालकों ने मंडी में पंहुच कर 35 लाख से ज्यादा की कोकून बेची है। जहां कीटपालकों को अधिकतम रेट 995 रुपये प्रति किलो और औसतन दाम 874 रुपये प्रति किलो तक मिला है। उम्मीद के मुताबिक रेट मिलने से कीटपालक काफी खुश हैं।
सेरीकल्चर कार्यालय में सात जुलाई से कोकून मंडी चल रही है और रोजाना 200 से अधिक कीट पालक कोकून बेचने के लिए पहुंच रहे हैं। रोजाना 20 लाख से अधिक की कोकून बिक रही है। कीट पालकों को इस बार उम्मीद के अनुसार ही कोकून के दाम मिल रहे हैं। कोकून खरीदने के लिए भी बंगाल, कनार्टक के व्यापारी मंडी में पहुंचे हुए हैं।
सोमवार को 267 से अधिक कीट पालकों ने 12158.4 किलो कोकून बेची और इसकी कीमत 3545677.50 रुपये मिली है। बीते 12 दिन में ढाई हजार के करीब कीट पालकों ने करीब 122994.840 किलो कोकून बेची है और अभी तक कीट पालकों को इसके 36070394.85 रुपये मिल चुके हैं। सोमवार को मंडी में कोकून का अधिकतम 995 रुपये प्रति किलो रहा है। जबकि कोकून के औसतन दाम 874 रुपये प्रति किलो रहा। इस बार कीट पालकों ने अपनी फसल की उम्मीद अनुसार राशि हासिल की है। इसलिए कीट पालक काफी उत्साहित व खुश नजर आ रहे हैं।