चिनैनी। मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है। उंचे पवर्तीय चोटियों पर फिर हुए ताजा हिमपात और मैदानों में तेज बारिश से ठंड में इजाफा हुआ है। इससे दिनभर बाजारों की रौनक भी गायब रही। उधर, दुकानदारों ने भी ठंड के चलते जल्द दुकाने बंद कर घरों की ओर रुख किया है।
वीरवार को दिनभर मौसम का मिजाज बदला हुआ रहा। तेज बारिश से क्षेत्र में ठंड में भारी इजाफा हो गया है। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने के साथ ही नत्थाटाप, स्योजधार, देराटाप, लद्दाधार, शिवगड़ धार की चोटी पर ताजा बर्फबारी हुई है। बर्फीली हवाएं चलने से क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे बचने के लिए दिनभर लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा है।