फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद ने शहर में चलाया व्यापक स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत नगर परिषद की ओर से प्लागिंग रन का आयोजन किया गया। इसमें नगर परिषद के पार्षदों सहित विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, टीम देविका और विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों ने मुख्य रूप से भाग लिया।
विज्ञापन

सफाई अभियान की शुरूआत नगर के टाउन हॉल से हुई, जिसके बाद सभी प्रतिभागी टाउन हॉल क्षेत्र से सफाई करते विभिन्न बाजारों से गुजरे और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित चौधरी ने कहा कि नगर परिषद की ओर से 27 से 3 अक्तूबर तक स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सबसे पहले डोर-टू-डोर अभियान चलाकर लोगों को स्वचछता बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की गई। इसी कड़ी के तहत शनिवार को शहर में प्लागिंग रन का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक करना है। इसलिए लोगों से अपील है कि नगर परिषद अकेले शहर को साफ नहीं रख सकती जब तक जनता इसमें सहयोग नहीं करेगी। इस मौके पर नगर परिषद के प्रधान डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, कार्यकारी प्रधान सुरिंद्र सिंह खालसा, पार्षद विक्रम सिंह सलाथिया, टीम देविका के महेश बनाथिया आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें