फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू से चली छड़ी यात्रा का उधमपुर में हुआ भव्य स्वागत

विज्ञापन
उधमपुर: सुधमहादेव को जाने वाली छड़ी का आप शंभू मंदिर में स्वागत करते हुए स्थानीय लोग. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। सुद्धमहादेव के लिए जम्मू से रवाना हुई छड़ी यात्रा मंगलवार को उधमपुर पहुंची। इस दौरान लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ छड़ी यात्रा का स्वागत किया। देविका तट पर कुछ देर आराम करने के बाद यात्रा सुद्धमहादेव के दरबार की ओर रवाना हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह छड़ी यात्रा के वाहनों का काफिला देविका तट पर पहुंचा। इसके स्वागत के लिए शहरवासियों ने पहले ही तैयारी कर रखी थी। छड़ी यात्रा का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया, और यात्रा में शामिल भक्तों की सेवा की गई। यात्रा का नेतृत्व कर रहे स्वामी दामोदर दास महाराज भी मौजूद थे। यात्रा में शामिल लोगों ने बताया कि इसकी शुरूआत 2019 में की गई थी। लेकिन दो वर्ष कोविड-19 के कारण इसका आयोजन नहीं किया जा सका।
कहा कि अब कोविड-19 से राहत मिलने के बाद यात्रा आयोजित हुआ है। यात्रा की शुरूआत जम्मू से की गई है। इसमें सैकड़ों भक्त शामिल है। सबसे पहले यात्रा का स्वागत जम्मू के नगरोटा में किया गया। इसके बाद उधमपुर में स्वागत हुआ है। उधमपुर से रवाना होने के बाद चिनैनी, बश्ट और गौरी कुंड में स्वागत किया जाएगा। गौरी कुंड दर्शन करने के बाद यात्रा सुद्धमहादेव मंदिर की तरफ रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें