फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुलां दा बनाया तेरा हार शेरां बालिए....

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। शारदीय नवरात्र पर सुबह की अटका आरती में जैसे ही, फूलां दा बनाया तेरा हार शेरां वालिए, गोदी में बिठा के दे दे प्यार शेरां वालिए..., भेंट से मां का गुणगान शुरू हुआ, भवन मार्ग पर यात्री झूमने लगे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह की अटका आरती में गायक विनोद राठौर व चांदनी मुखर्जी ने माता की भेंटों की प्रस्तुति दी। उन्होंने मन लेके आया माता रानी के भवन में..., चलो बुलावा आया है..., मात अंग चोला साजे..., आज जगराता है... जैसी भेंटें प्रस्तुत कीं, जिनका भक्तों ने भरपूर आनंद उठाया। हर भेंट के साथ चहुंओर मां वैष्णो देवी के जयकारे सुनाई देते रहे। वहीं जगह-जगह प्राकृतिक फूलों व फलों की सजावट के बीच मां के वातावरण और भक्तिमय हो गया।
उधर, धर्मनगरी में सुबह तड़के भव्य प्रभात फेरी का भी आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि एईई अजय शर्मा ने इसे हरी झंडी देकर रवाना किया। यह फेरी बाण गंगा मार्ग, चिंतामणि, अपर बाजार और मुख्य बाजार से होते हुए मुख्य बस स्टेंड पर समाप्त हुई। इस प्रभात फेरी में सबसे आगे माता के कालरात्रि रूप को दिखाया गया। इस दौरान राज्यस्थान, हिमाचल प्रदेश, उड़ीसा व जम्मू कश्मीर के कलाकारों ने नृत्यों के माध्यम से साथ दिया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार पाधा ने कहा कि जिस प्रकार से प्रभात फेरी की लोकप्रियता बढ़ रही है, इसे आने वाले दिनों में और भव्य बनाया जाएगा। यह आयोजन शांति के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस दौरान मुख्यातिथि व वरिष्ठ अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें