चिनैनी। अप्पर मादा के पाटला गांव में वीरवार सुबह तीन मंजिला इमारत में अचानक आग लग गई। मकान पूरी तरह से जल गया। हालांकि दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तब तक मकान पूरी तरह आग की जद में आ चुका था। पीड़ित रामसरण ने बताया कि वह रिश्तेदार के घर शोक मनाने गए थे और मकान में कोई नहीं था।
अचानक आग की घटना के बाद मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की टीम ने घंटों मशक्कत की लेकिन तब तक मकान जल चुका था। तीन मंजिला इमारत में पांच बेटे परिवार के साथ रहते थे और सारा सामान राख हो गया है। इस कारण एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। उधर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की कि पीड़ित को जल्द मुआवजा दिया जाए।