फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भूस्खलन के कारण बंद हुआ बप्प-लाटी मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला

विज्ञापन
चिनैनी के बप्प के पास सड़क निकालती मशीन: स्रोत: संवाद - फोटो : विद्यालय
विज्ञापन
चिनैनी। पंचायत बप्प में लगभग 100 मीटर सड़क धंसने से बंद हुआ लाटी मार्ग वीरवार को दूसरे दिन भी नहीं खुल पाया। जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों में हुई तेज बारिश के कारण सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

पंचायत बप्प के पास भूस्खलन के कारण सराड़, मरोठी, सिरा, लाटी, डूडू का संपर्क चिनैनी सबडिवीजन मुख्यालय से कट गया है। बता दें कि पहले ही इस क्षेत्र के लोगों को जम्मू श्रीनगर-राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण राशन की समस्या से जूझना पड़ रहा था तो वहीं हाईवे खुलने से पहले ही पंचायत बप्प के पास भूस्खलन के कारण सड़क धंस गई।
उधर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) विभाग के एईई रितेश कुमार ने कहा कि मशीन के जरिए सड़क से मलबा और पत्थर हटाने का काम जारी है। उम्मीद है जल्द सड़क पर यातायात बहाल हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें