फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सड़क न बनने से रोष, हाईवे बंद करने की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। डडोआ पंचायत के गोदर गांव के निवासियों को सड़क की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सड़क मार्ग न होने से लोगों में रोष है। ग्रामीणों ने सोमवार को जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद करने की चेतावनी दी है।
पूर्व पंच राज कुमार, चुन्नी लाल ने बताया कि उनके गांव को जोड़ने वाली सड़क की कटिंग का काम कई वर्ष पहले हुआ था लेकिन अभी तक सड़क नहीं बन पाई। सड़क का काम रोक दिया गया। लोकसभा चुनाव में लोगों ने वोट डालने से इन्कार कर दिया था। जिला विकास परिषद सदस्य रीता शर्मा व विधायक कुलदीप राज दुबे ने उन्हें विश्वास दिलाया था कि अगर जिले में कोई सड़क मार्ग आएगा तो सबसे पहले गाई गोधर की सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सूची जारी होने के बाद भी उनकी सड़क का नाम नहीं आया है। चुन्नी लाल, पूर्व पंच राम प्यारी, रतन लाल व संजय कुमार ने कहा कि सड़क का निर्माण नही होने से जनता का जीना मुहाल हो गया है। बारिश के दिनों में कीचड़ ही कीचड़ होने से बच्चों की स्कूल की वर्दी खराब हो जाती है। जगह-जगह पेड़ गिरे होने के कारण मोटरसाइकिल भी नहीं निकल पाता है। बहुत बार प्रदर्शन किया लेकिन उन्हें आश्वासन ही मिला। अब सभी गांव निवासियों ने फैसला किया है कि सोमवार को जम्मू-पुंछ हाईवे बंद किया जाएगा। इसके लिए जिम्मेदार प्रशासन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें