फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा के फखर अली बने घुड़दौड़ चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। सेना की ओर से भद्रवाह की पदरीधार क्षेत्र में आयोजित दो दिवसीय घुड़दौड़ प्रतियोगिता को हिमाचल के चंबा निवासी फखर अली ने जीत लिया है। इसके लिए उन्हें 50 हजार रुपये सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

सेना की आरआर यूनिट की ओर से भद्रवाह की पहाड़ियों पर पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने के लिए घुमंतू गुज्जर आबादी के लिए पदरीधार में दो दिवसीय घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें बच्चों के लिए बोरी दौड़ प्रतियोगिता भी हुई। वहीं, गुज्जरों समुदाय के लोगों को सोलर लाइटें भी वितरित कीं। प्रतियोगिता में भद्रवाह के ऊंचाई वाले घास के मैदानों और हिमाचल प्रदेश के आसपास के चंबा जिले के 100 से अधिक घुड़सवारों ने भाग लिया।
सेना के आपरेशन सद्भावना और आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित प्रतियोगिता में सीओ आरआर मुख्य अतिथि थे। खराब मौसम और भारी बारिश के बावजूद क्षेत्र के आसपास के गांवों, भद्रवाह शहर के निवासियों सहित बड़ी संख्या में पर्यटकों ने प्रतियोगिता का लुत्फ उठाया। प्रतियोगिता के पहले दिन 16 घुड़सवारों ने जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरे दिन आठ प्रतिभागियों ने फाइनल में प्रवेश किया। इसमें खुंडी मराल, चंबा (हिमाचल प्रदेश) के फखर अली विजेता बने। उन्हें 50 हजार नकद राशि से सम्मानित किया गया। उपविजेता को 30 हजार और तीसरे नंबर पर रहे घुड़सवार को 20 हजार की राशि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें