फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़ में मनाया शाह असरार-उद-दीन बगदादी का उर्स

विज्ञापन
फोटो...चौगान मैदान में उर्स पर मेला लगा, लोग खरीदारी करते - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में बुधवार को शाह असरार-उज-दीन बगदादी का 346वां उर्स मनाया गया। इसमें हजारों लोगों ने जियारत की और चादर, आदि चढ़ाकर मन्नत मांगी। इस दौरान उनकी जियारत बोन अस्तान में असरार-उद-दीन के बाल्यकाल की वस्तुओं को दिखाया गया।
विज्ञापन

जिले के अलावा डोडा, भद्रवाह, ठाठरी, बोंजवाह, कश्मीर, आदि से कई लोग जियारत करने आए। उर्स के मौके पर स्थानीय चौगान मैदान में एक मेला भी लगाया गया, जहां कई प्रकार की वस्तुओं के स्टॉल लगाए गए थे। लोगों ने वहां जमकर खरीदारी की। स्टॉलों पर नए पुराने वस्त्र, बर्तन, खाने पीने की वस्तुओं के अलावा अन्य जरूरी सामान शामिल थे।
जिला प्रशासन ने इस दौरान चिकित्सा, पेयजल, सुरक्षा, आदि की व्यवस्था की थी। सड़कों पर भारी भीड़ के चलते वाहनों का जाम लगता रहा। जिसे हटाने में यातायात पुलिस को खूब मशक्कत करनी पड़ी। मेले के दौरान कोविड दिशा निर्देशों का कोई ध्यान नहीं रखा गया। मेले में हजारों लोग थे, जिनमें से आधे लोग ही मात्र पहने हुए थे। इस दौरान सामाजिक दूरी की भी खूब धज्जियां उड़ाई गईं।
विज्ञापन

------
उर्स के मौके पर स्थानीय इस्लामिया फरीदिया इंस्टीट्यूूट में अवकॉफ इस्लामिया की तरफ से सीरत उन नबी कांफ्रेंस का भी आयोजन हुआ। जिसमें अवकॉफ के प्रशानिक अधिकारी एसीआर अख्तर हुसैन काजी अध्यक्ष रहे। इस दौरान उपायुक्त भी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। कांफ्रेंस में विशेष अतिथि के रूप में मुफ्ती नूर हुसैन, प्रो. यासिर नदवी, धार्मिक स्कॉलर पीरजदा मुजतबा, काजी मुश्ताक शामिल हुए। जिन्होंने इस्लाम के बारे में अपने विचार रखे। इससे पहले सभी अतिथियों की दस्तारबंदी की गई।

फोटो...चौगान मैदान में उर्स पर मेला लगा, लोग खरीदारी करते- फोटो : UDHAMPUR

फोटो...शाह असरार-उद दीन की जियारत करते लोग,- फोटो : UDHAMPUR

फोटो...शाह असरार-उद दीन की जियारत करते लोग,- फोटो : UDHAMPUR

फोटो...सीरत उन नबी कांफ्रेंस के दौरान अवकॉफ के प्रशानिक अधिकारी संबोधित करते हुए और सामने लोग- फोटो : UDHAMPUR

फोटो...सीरत उन नबी कांफ्रेंस के दौरान अवकॉफ के प्रशानिक अधिकारी संबोधित करते हुए और सामने लोग- फोटो : UDHAMPUR

फोटो...चौगान मैदान में उर्स पर मेला लगा, लोग खरीदारी करते- फोटो : UDHAMPUR

फोटो...चौगान मैदान में उर्स पर मेला लगा, लोग खरीदारी करते- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें