उधमपुर में सुभाष स्टेडियम में शुरू हुए कार्निवल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करते कांग्रेस नेत
उधमपुर। सुभाष स्टेडियम में कार्निवल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हो गया। इसमें जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग जिलों से 24 टीमें हिस्सा लेंगी। कांग्रेस नेता सुमित मगोत्रा ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। मगोत्रा ने टूर्नामेंट करवा रहे रितिक सिंह को बधाई देते हुए कहा कि पहले भी जिला पुलिस लाइन में इन्होंने शानदार क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया था।
मगोत्रा का कहना था कि ऐसे टूर्नामेंट से बच्चों की खेल में रुचि बढ़ेगी और वे नशों से दूर रहेंगे इसलिए ऐसी खेल गतिविधियां होते रहनी चाहिए लेकिन दुख के साथ कहना पड़ता है कि ग्राउंड की खस्ताहालत व खिलाड़ियों के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है जिससे खिलाड़ियों को परेशानी होती है। हालांकि युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इनको प्रशासन व सरकार की तरफ से मदद मिले तो ये राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकते हैं।
मगोत्रा ने कहा कि खेल मंत्री खुद भी युवा हैं और उनकी उधमपुर में खिलाड़ियों की असुविधाओं को लेकर उनसे बात हुई है। मगोत्रा ने टूर्नामेंट के आयोजकों का धन्यवाद किया। संवाद