फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पुलिस ने दो गोवंश मुक्त करवाए, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। रामनगर थाने के अंतर्गत आती घोरडी चौकी की पुलिस टीम ने नाला घोडां कोठी क्षेत्र में गोवंश तस्करी के प्रयास को विफल कर दो गोवंश को तस्करों के चंगुल से आजाद करवाया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को पकड़ा जो दो बैलों को पीट-पीटकर क्रूरतापूर्वक पैदल ले जा रहा था। बिना पूर्व अनुमति के उन्हें श्रीनगर की ओर तस्करी के इरादे से लेकर जा रहा था। आरोपी की पहचान गुलजार अहमद निवासी मानतलाई, तहसील चिनैनी, जिला उधमपुर के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। बचाए गए सभी गोवंशों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। इस संबंध में थाना रामनगर में धारा 223 बीएनएस, 11 पीसीए अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें