फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरी, तीन मौतें

Tue, 19 May 2015 12:28 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, रियासी
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील माहौर अंतर्गत पड़ने वाले बग्गा क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक कार के गहरी खाई में पलट जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इससे क्षेत्र में शोक की लहर दौर गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कार (जेके02ऐजी-8222) में सवार होकर तीन लोग कहीं जा रहे थे कि बग्गा क्षेत्र में कार पर से ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ जाने के बाद वह गहरी खाई की तरफ पलट गई।

इससे उसमें सवार जमालदीन और अब्दुल अजीज दोनों निवासी मसलोत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में दुर्घटना में बुरी तरह से घायल अब्दुल गनी निवासी मला बठौई ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हालांकि हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोग और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। लेकिन कार में सवार किसी भी व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका। घटनास्थल से दोनों दोनों शवों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे घर वालों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें