फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी में स्थानीय लोगों ने निकाला कैंडल मार्च, मौन रख मृतकों की शांति के लिए की प्रार्थना

विज्ञापन
कैंडल मार्च निकालते स्थानिय लोग - फोटो : KATRA
विज्ञापन
कटड़ा। माता वैष्णो देवी में हुई भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने रविवार को धर्मनगरी में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान घायलों के जल्द स्वास्थ्य होने और मृतकों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन

मौके पर पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, होटल एसोसिएशन प्रधान राकेश वजीर, वरिंद्र केसर, राजेश सदोत्रा, शेर सिंह, आदि ने कहा कि श्राइन बोर्ड की लापरवाही का नतीजा यात्रियों को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा। श्राइन बोर्ड प्रशासन के सामने कई बार यह बात लाई गई कि सीमित संख्या में भक्तों को रवाना किया जाए, और रात को कुछ घटों के लिए कपाट बंद रखे जाएं। बोर्ड को सीमित यात्रियों को ही भवन रवाना करना चाहिए, और निर्धारित आंकड़े का ही पंजीकरण होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें