फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएपीडी विभाग का पुतला फूंक प्रदर्शन

Thu, 15 Jan 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राशन और केरोसिन की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए नेशनल पैंथर्स छात्र संघ ने बुधवार को सलाथिया चौक पर खाद्य आपूर्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला जलाया।
विज्ञापन


विभाग की लचर कार्यप्रणाली का संघ ने पुरजोर विरोध किया है।छात्र संघ के लवदीप सिंह की आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से विभाग राशन और मिट्टी के तेल की कालाबाजारी में लिप्त है।

इसके कारण कई ग्रामीण और शहरी इलाकों में राशन और केरोसिन की किल्लत है। संघ ने राज्यपाल एनएन वोहरा से अपील की है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि जिले के तमाम इलाकों में केरोसिन के अभाव से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


जांच करके पता लगाया जाए कि पूरे जिले के केरोसिन तेल का कोटा लोगों को क्यों नहीं मिल रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग के कुछ कर्मचारी केरोसिन की कालाबाजारी कर रहे हैं। यहां तक कि 90 प्रतिशत कोटे को ब्लैक में बेच देते हैं। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें