फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शुक्र अस्त होने के कारण बाजार पड़ा ठंडा, कारोबार प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। शहर में मौजूदा समय में शुक्र अस्त होने से बाजार ठंडा पड़ा हुआ है। इसके चलते व्यापारियों का कामकाज न के बराबर है। हालांकि जिला के दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी इस समय कम ही शहर का रुख कर रहे हैं।
मौजूदा समय में लोग खेतीबाड़ी में जुटे हुए हैं। हालांकि दुकानदारों को श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने से कामकाज बढ़ने की उम्मीद है। गौरतलब है कि सात जुलाई को शुक्र उदय हो जाएगा। जिसके चलते कई तरह के कार्यक्रमों व विवाह के आयोजन होंगे जिसके चलते बाजार में फिर तेजी आएगी। इतना ही नहीं बरसात शुरू होने के चलते आए दिन हो रही बारिश के चलते भी ग्रामीण क्षेत्रों से लोग बाजारों में खरीदारी करने नहीं पहुंच पा रहे है। इसके चलते बाजार ठंडा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संदर्भ में व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी का कहना था कि मौजूदा समय में कामकाज का मंदा पड़ा हुआ है। लेकिन श्री अमरनाथ यात्रा के शुरू होने से कामकाज में तेजी आ सकती है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में तारा डूबा होने के कारण कोई भी शुभ कार्य नहीं हो रहे है लेकिन सात जुलाई को तारा चढ़ जाने से विवाह सहित अन्य कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे जिससे व्यापार एक बार फिर से रफ्तार पकड़ लेगा ऐसी उन्हें उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें