फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल निर्माण की मांग पर किया प्रदर्शन

Fri, 25 Dec 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लड्डन चौक से बनने वाले पुल का निर्माण अधूरा छोड़ने पर गुस्साए ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ वीरवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर दस दिन में पुल का दोबारा शुरू नहीं किया गया तो वे विभाग के कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन


पैंथर्स पार्टी के नेता जगदेव सिंह जग्गा, नायब सरपंच जगदेव, पंच मोहन लाल, अशोक कुमार ने बताया कि 2010-11 में पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने पुल का लड्डन चौक से कैरा ओसू भाया पखलाई और चरत के लिए निर्माण कराना शुरू किया था।

पुल नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। पुल के आगे का हिस्सा पूरा हो चुका है, लेकिन दो साल से काम नहीं हो रहा है। इसके चलते कई लोग इस क्षेत्र में हादसे का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन


बरसात के दिनों में स्कूल जाने वाले छात्र नाले को पार नहीं कर पाते हैं। बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है और लोग कई बार काम काज के लिए नहीं जा पाते हैं। प्रशासन भी इस परेशानी से बावस्त है फिर भ्ाा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान पुरुषोत्तम लाल, कृष्ण लाल, शिव लाल, सुनील कुमार, योगराज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें