फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डुगडुवा ब्राह्मण समुदाय ने पूजा-अर्चना कर पीएम मोदी की लंबी आयु की कामना की

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। शीतला सप्तमी के पावन अवसर पर मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले डुगडुवा ब्राह्मण समुदाय ने रामबन के मैत्रा के बख्शी नगर मोहल्ला स्थित शीतला माता मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की लंबी आयु की कामना की।
विज्ञापन

जिला विकास परिषद (डीडीसी) रामबन की सदस्य रेणुका कटोच ने पूजा में भाग लिया और माता शीतला का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर समुदाय की बुजुर्ग सदस्य माता राम प्यारी ने बताया कि उनके पूर्वज सदियों पहले राजस्थान से जम्मू-कश्मीर चले गए थे। समय बीतने के बावजूद उन्होंने अपनी परंपराओं और रीति-रिवाजों को बरकरार रखा है। उन्होंने कहा कि 2019 में लिए गए ऐतिहासिक फैसलों के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनिश्चित किया कि हमें हमारे उचित अधिकार मिलें।
बबली देवी ने डीडीसी रेणुका कटोच के प्रयासों की सराहना की, जिन्होंने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के समक्ष क्षेत्र की समस्याएं उठाईं और उन्होंने उन्हें हल करवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें