फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना में से वंचित लोगों की सूची तैयार करने के निर्देश

विज्ञापन
फोटो...पाडर में ब्लॉक दिवस आयोजित समस्याएं सुनी...जिला उपायुक्त व अन्य विभाग अधिकारियों ने - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला प्रशासन ने ब्लॉक दिवस कार्यक्रम फिर से शुरू कर दिए हैं। वीरवार को उपमंडल पाडर में ब्लॉक दिवस के तत्वावधान में बीडीओ कार्यालय गुलाब गढ़ में एक मेगा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय पीआरआई और लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने वालों में अध्यक्ष खंड विकास परिषद ब्लॉक पाडर अर्पण सिंह राणा, एसडीएम वरुणजीत सिंह चाढ़क, एसीडी अतुल दत्त शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं डीआईओ तारिक परवेज काजी, तहसीलदार पाडर ओम प्रकाश, बीएमओ डॉ. राज कुमार, एक्सईएन पीएचई अनिल कैलू, आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पंचायती राज संस्थाओं और जनता ने पंचायतों के विभिन्न मुद्दों पर प्रकाश डाला। मुख्य मुद्दों में अफ्फानी, जाड़, मस्सू, अठोली, इश्तियारी, तियारी, हमूरी, मचैल, आदि में बाधित पानी और बिजली आपूर्ति की समस्या सामने आई। वहीं, विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों और एसडीएच अठोली में पर्याप्त कर्मचारी उपलब्ध कराकर स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा हाल ही में हुई बर्फबारी के दौरान क्षतिग्रस्त फलदार पेड़ों के आकलन, पीएचसी अठोली में आपात स्थिति को कम करने के लिए सौर प्रणाली, मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी में वृद्धि और दूरदराज के क्षेत्रों में सड़क संपर्क के प्रावधानों से संबंधित मुद्दों को भी उठाया गया। उपायुक्त ने लोगों की शिकायतें सुनीं और अधिकतम शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभाग अधिकारियों को दर्ज कराया। उन्हें इन शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ हल करने का निर्देश दिया गया।
पीएमएवाई के मुद्दे पर उपायुक्त ने पीआरआई सदस्यों और स्थानीय लोगों को पीएम आवास योजना के लिए छूटे हुए पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार करने और इसे बीडीओ पाडर के साथ साझा करने के लिए कहा। इसके अलावा उन्होंने बीडीओ को क्षेत्र विकास योजना के तहत कार्यों की पहचान और प्रोजेक्ट करने के लिए ग्राम सभाओं का संचालन करने का भी निर्देश दिया। ताकि, पंचायतों में टिकाऊ संपत्ति बनाई जा सके।

फोटो...पाडर में ब्लॉक दिवस आयोजित समस्याएं सुनी...जिला उपायुक्त व अन्य विभाग अधिकारियों ने- फोटो : UDHAMPUR

फोटो...पाडर में ब्लॉक दिवस आयोजित समस्याएं सुनी...जिला उपायुक्त व अन्य विभाग अधिकारियों ने- फोटो : UDHAMPUR

फोटो...पाडर में ब्लॉक दिवस आयोजित समस्याएं सुनी...जिला उपायुक्त व अन्य विभाग अधिकारियों ने- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें