फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण मिला

Mon, 18 Jul 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,उध्ामपुर
विज्ञापन
bjp - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का समापन सोमवार को हो गया। प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं प्रदेश प्रवक्ता एसएस बृजलाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश की हमारे पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान की कूटनीति भारत को कमजोर करने की रही है। जम्मू-कश्मीर का वह हिस्सा जो पाकिस्तान में है, उसका एक बड़ा भाग चीन को तोहफे में दिया गया है ताकि वहां पर भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया जा सके।

उन्होंने कहा कि अगर भारत आज आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है तो यह देश के लोगों में आपसी भाईचारा और एकता का परिणाम है। भाजपा प्रदेश सचिव गुलाम अली खटाना ने कहा कि आज देश के लोगों को जातपात और मजहब से ऊपर उठने की जरूरत है। हमें समझना होगा कि हम सबसे पहले भारतवासी है।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश महासचिव पवन खजूरिया ने कहा कि दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को काफी सीखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा है जो सदा लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

उन्होंने कहा कि देश के सभी राज्यों में इस तरह की विचारधारा को पहुंचाने के लिए भविष्य में भी प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा। इस मौके पर रामानंद वारिया, सोमराज खजूरिया, रमेश शर्मा, राकेश चंद अंथाल, बंसी लाल गुप्ता, नीलम नरगोत्रा, गीता देवी, राजरानी मौजूद थीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें