फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जम्मू से सोनमर्ग तक निकाली बाइक रैली, एकता और भाईचारे का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। समाज में एकता, भाईचारा और नशा मुक्त जीवन का संदेश देने के उद्देश्य से जम्मू से सोनमर्ग तक बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली वी केयर टीम और सोसायटी फॉर शेड्यूल्ड एंड बैकवर्ड के सहयोग से क्रिश्चियन समुदाय के समर्थन से आयोजित की गई है।
विज्ञापन

बाइक रैली विभिन्न स्थानों से होते हुए शुक्रवार को उधमपुर पहुंची, जहां रैली में शामिल सदस्यों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उधमपुर के विधायक पवन गुप्ता ने रैली का स्वागत करते हुए इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश फैलाते हैं। वहीं, उधमपुर क्रिश्चियन कम्युनिटी के चेयरमैन राजन ने भी सभी राइडर्स का स्वागत किया। रैली में उपस्थित सनी गिल ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य देश में एकता और भाईचारे को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि आज के समय में सभी लोगों को मिलजुल कर रहना चाहिए और समाज में प्रेम व सद्भाव बनाए रखना बेहद जरूरी है।
सनी गिल ने युवाओं को विशेष संदेश देते हुए कहा कि सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए और जितना हो सके नशे से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह रैली न केवल एकता का प्रतीक है, बल्कि युवाओं को जागरूक करने का भी एक माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें