भद्रवाह। जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डोडा पुलिस ने 75 एलपीजी सिलिंडरों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान अब्दुल हामिद निवासी मस्जिद मोहल्ला, गुलाम रसूल निवासी पसारी और मोहम्मद सखी निवासी चक्का के रूप में हुई है।
टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध रूप से सिलिंडर बेच रहे हैं। एसएसपी संदीप मेहता के निर्देश पर टीम ने छापा मारकर आरोपियों को पकड़ लिया। जांच के दौरान अब्दुल हामिद से आठ भरे और 15 खाली, गुलाम रसूल से 28 भरे और 24 खाली सिलिंडर बरामद किए गए। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली है।