फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भद्रवाह में बाढ़ में फंसे 20 लोगों को जेसीबी की मदद से बचाया

विज्ञापन
भद्रवाह। पुनेजा के मुश-देव नाले में अचानक आई बाढ़ में फंसे लोगों का रेस्क्यू करती जेसीबी: सोशल
विज्ञापन
भद्रवाह। दो दिनों की लगातार बारिश के बाद भद्रवाह घाटी फिर से बाढ़ की चपेट में आ गई है। उफनती नील गंगा नदी के अलावा शहर में चार अन्य नाले तेज गति से बह रहे हैं। जमीन धंस रही है। पत्थर गिर रहे हैं। बुधवार को पुनेजा गांव के पास मुश-देव नाले में अचानक आई बाढ़ में 20 लोग फंस गए जिनको जेसीबी मशीन की मदद से बचा लिया गया।
विज्ञापन

किश्तवाड़ में 26 और 27 अगस्त को भीषण बाढ़ आई थी। बुधवार सुबह फिर से लोग प्रकृति के प्रकोप का सामना करने को विवश हो गए। दो दिनों तक लगातार और भारी बारिश के कारण पूरी घाटी और ढलानें बाढ़ की चपेट में आ गईं। न केवल नील गंगा नदी खतरे के निशान को पार कर गई, बल्कि हलियां, पुनेजा, मुश-देव और मथोला नाले भी उफान पर आ गए। एहतियाती उपाय के तौर पर प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है। कई स्थान पर ज़मीन धंसने, अचानक बाढ़ आने के साथ-साथ भूस्खलन व पत्थर गिरने की खबरें आई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें