फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: राहत शिविरों का दौरा कर बाढ़ प्रभावित को बांटी राहत सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। उपायुक्त सलोनी राय ने विभिन्न स्थानों पर स्थापित विभिन्न राहत शिविरों का दौरा किया और बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए की गई राहत व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


उपायुक्त ने उन शिविरों में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। जहां बाढ़ प्रभावित परिवारों को अस्थायी रूप से ठहराया गया है। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से बातचीत की, उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और उन्हें समय पर राहत प्रदान करने तथा प्रशासनिक सहायता जारी रखने का आश्वासन दिया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को शिविर में रहने वालों को बिना किसी देरी के सभी आवश्यक सुविधाएं और सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने और प्रभावित परिवारों को शीघ्र सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री भी वितरित की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें