फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार और समाज के लिए आशीर्वाद हैं लड़कियां

विज्ञापन
बालिका दिवस पर पौधरोपण करते जियो और जीने दो के सदस्य - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर एनजीओ जियो और जीने दो ने बिल्लन बावली क्षेत्र में पौधरोपण किया। इसमें संगठन सदस्यों ने बालिकाओं के सहयोग से पौधे रोपे।
विज्ञापन

एनजीओ के अध्यक्ष तारिक शाह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सभी से विनम्र अनुरोध है कि बेटे की तरह बेटी पैदा होने पर भी परिवार में उसका प्यार और खुशी से स्वागत करना चाहिए। लड़कियां परिवार और समाज के लिए एक आशीर्वाद हैं। वर्तमान में लड़कियां लड़कों से कहीं भी कमतर नहीं। वे हर क्षेत्र में सफल हो रहीं हैं।
उन्होंने कहा कि प्रगति की आधुनिक दुनिया में भी कुछ लोगों का बालिकाओं के प्रति पक्षपातपूर्ण रवैया है। इसमें बदलाव की जरूरत है। आज पौधरोपण के माध्यम से समाज में यह संदेश देना चाहते हैं कि लड़कियां और पौधे दोनों ही सर्वशक्तिमान के सुंदर प्राणी हैं। इनकी हर हाल में रक्षा करनी चाहिए। इस अवसर पर संगठन महासचिव परवीन अख्तर, कार्यक्रम संयोजक नीना कौल, सदस्य अंजुम, मोबिन, साम्या, अंजू देवी, अली, राजेश खजूरिया, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें