फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक चौगान मैदान का किया सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। वरिष्ठ नागरिक परिषद का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को एडीसी एवं किश्तवाड़ डेवलपमेंट अथारिटी के कार्यकारी अधिकारी पवन परिहार से मिला। इस दौरान जिले के पर्यटन स्थलों के बुनियादी ढांचे के उन्नयन के अलावा अन्य मुद्दों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान ऐतिहासिक चौगान मैदान के सौदर्यीकरण की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक परिषद के अध्यक्ष रोशन लाल परिहार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने चौगान मैदान का सौंदर्यीकरण, निर्दिष्ट स्थानों पर शौचालय और वॉशरूम का निर्माण, पर्यटकों को सुविधा प्रदान करने के लिए पूर्णकालिक चौकीदार की तैनाती की भी मांग की है। जिला के प्रसिद्ध पर्वत कालम स्तर से चौगान मैदान तक गंडोला की स्थापना की मांग की। इसके अलावा हरगड़ी मेंथलन, बिंद्राबन, भंडारकूट और कालमस्तर में पर्यटन स्थल के विकास, एतिहासिक और सांस्कृतिक स्थानों पर नशाखोरी पर लगाम लगाने व चौगान और अन्य मनोरंजन स्थलों में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की गुहार लगाई। एडीसी ने मांगों को सुना और समयबद्ध तरीके से उनके निवारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें