कटड़ा। कटड़ा स्टेडियम में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान शारीरिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक मूलराज उत्तम मुख्य रूप से मौजूद रहे, जिन्होंने विजेता लड़कियों को मेडल देकर समानित किया। मुख्य अतिथि ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित होने चाहिए। प्रतियोगिता के अंडर-14 मुकाबले में उधमपुर की सौम्या गुप्ता ने गोल्ड, दिवार ने सिल्वर व जम्मू की सांभवी शर्मा ने कांस्य पदक जीता है। अंडर-17 के मुकाबलों में उधमपुर की अनु देवी ने गोल्ड, जम्मू की सुहानी ने सिल्वर व उधमपुर की रेणु ने कांस्य पदक जीता है। अंडर-19 में जम्मू की सिया सूर्यवंशी प्रथम, रियासी की दिवेशा दूसरे और पुष्प पालित तीसरे स्थान पर रही है।