फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बैसाखी मेले के अंतिम दिन देविका घाट में भीड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम से बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पवित्र देविका घाट पर बैसाखी मेले के अंतिम दिन लोगों की भारी उपस्थिति रही। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहे। जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मेगा सांस्कृतिक कार्यक्रम में क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों और विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

केसी गुरुकुल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने नशा मुक्त भारत अभियान विषय पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। डोगरी संगीत और पारंपरिक लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

हजारों श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने घाट पर पहुंचकर पवित्र नदी में आस्था की डुबकी लगाई। कई परिवारों ने बच्चों के साथ झूलों का आनंद उठाया। अस्थायी स्टालों में मिठाई, खिलौने और अन्य आकर्षक वस्तुओं की खरीदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें