फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्ची को जन्म

विज्ञापन
उधमपुर में एंबुलेंस में प्रसव के बाद बच्ची व मां के साथ महिला स्वास्थ्य कर्मचारी - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के साथ लगते फ्लाटा इलाके में शुक्रवार रात को महिला ने एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया। बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं, और दोनों इस समय जिला अस्पताल में हैं। महिला स्वास्थ्य कर्मचारी ने सूझबूझ के साथ उसका प्रसव एंबुलेंस में करवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को सीन ब्राह्मणा इलाके से जिला अस्पताल में एंबुलेंस के लिए फोन किया गया। फोन पर बताया गया कि शीतल देवी नाम की महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई है, और महिला की हालत खराब है। जानकारी मिलने पर अस्पताल से एंबुलेंस को आपातकालीन स्वास्थ्य तकनीशियन रजनी देवी के साथ रवाना किया।
कुछ समय बाद एंबुलेंस घर पहुंच गई, और महिला को जब जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे तो महिला की हालत ज्यादा खराब हो गई। स्वास्थ्य कर्मी समझ गई कि अब अस्पताल पहुंचने का इंतजार नहीं किया जा सकता। उसने फ्लाटा में एंबुलेंस को किनारे खड़ा कराया, और प्रसव प्रक्रिया शुरू कर दी। कुछ समय बाद प्रसव कामयाब रहा। महिला ने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद चालक सुरेंद्र कुमार ने एंबुलेंस को जिला अस्पताल पहुंचाया, और महिला को बच्ची के साथ अस्पताल में भर्ती कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें