फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छरजनित बीमारियों की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग ने गर्मियों में होने वाली डेंगू, चिकनगुनिया तथा मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इसको लेकर शनिवार को जिला अस्पताल में कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें जिले के सभी ब्लॉकों के पैरामेडिकल स्टाफ सदस्यों को शामिल कर बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने और रोग से निपटने की तैयारियों के तरीकों के बारे में विचार विमर्श किया गया। मौके पर सीएमओ डॉ. केसी डोगरा मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य आगामी दिनों में मच्छर के काटने से होने वाली डेंगू, चिकनगुनिया तथा मलेरिया जैसी बीमारियों से निपटने की तैयारी करना है। क्योंकि गर्मी शुरू होने के साथ ही मच्छरों के काटने से होने वाली इन बीमारियों की चपेट में आने वालों की संख्या बढे़गी।
पिछले साल भी इन बीमारियों से संबंधित जिले में करीब 110 मामले पाए गए थे। पैरामेडिकल स्टाफ जिले में लोगों को मच्छरों की रोकथाम को लेकर किए जाने वाले उपायों के प्रति जागरूक करेंगे, ताकि मच्छरों को पनपने और उनके काटने से बचा जा सके। उन्होंने जिला वासियों से भी अपील की कि वह अपने घरों व आसपास पानी जमा न होने दें। इसके अलावा मच्छरों से बचाव के लिए पूरे कपड़े पहनकर रखें, रात को मच्छरदानी का प्रयोग करें और सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें