फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत अपर रैहंबल में जागरूकता शिविर आयोजित,

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। चाइल्डलाइन उधमपुर (हीमोफीलिया सोसायटी जम्मू) ने श्रम विभाग के सहयोग से ई-श्रम कार्ड योजना को लेकर अपर रैहंबल पंचायत में एक जागरूकता शिविर लगाया। इस अवसर पर श्रम आयुक्त प्रद्योत गुप्ता मुख्यातिथि थे।
विज्ञापन

शिविर के दौरान पंचायत के 55 लोगों ने ई-श्रम कार्ड बनवाया। मुख्यातिथि ने लोगों को ई-श्रम कार्ड के लाभों की जानकारी दी। बताया कि यह कार्ड देश भर में स्वीकार्य होगा। इससे आपदा या महामारी जैसी कठिन परिस्थितियों में केंद्र व राज्य सरकारों से मदद प्राप्त करने में आसानी होगी। 16 से 59 वर्ष का कोई भी बेरोजगार व्यक्ति इसका लाभ उठा सकता है।
इसी के साथ लोगों को 1098 आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूक किया। कहा कि कोई भी बच्चा मुसीबत में हो तो संस्था के टोल फ्री नंबर 1098 पर फोन कर सकते हैं, ताकि हर संभव सहायता हो सके। इस अवसर पर क्षेत्र की सरपंच सुषमा शर्मा, नायब सरपंच सुरेंद्र रैना, पंच पोली देवी और चाइल्ड लाइन के सदस्य जहूर अहमद, अजीत कुमार और गौरव मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें