फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत घर लडाना में पोषण अभियान पर नुक्कड़ नाटक आयोजित

विज्ञापन
रामनगर के लडाना पंचायत में आयोजित नुक्कड नाटक कार्यक्रम में पोषण अभियान के बारें जानकारी देते अ? - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर/रामनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय (जम्मू-कश्मीर) के सहयोग से जनजातीय अनुसंधान संस्थान ने रामनगर की पंचायत लडाना में पोषण अभियान विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इसकी कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सूचना अधिकारी राजिंदर कुमार डिगरा ने की। कार्यक्रम में प्रस्तुति देकर स्थानीय कलाकारों ने दर्शकों से खूब सराहना पाई। जिला सूचना अधिकारी ने पोषण अभियान के बारे में लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चों, महिलाओं और किशोरियों में कुपोषण और इससे जुड़ी अन्य बीमारियों को रोकना और कम करना है।
उन्होंने जनता से जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के अभियान में भाग लेने की अपील की। कहा कि जीवन के हर चरण में उचित पोषण महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर आईसीडीएस हेल्थ एंड न्यूट्रिशन मोबिलाइजर ज्योति शर्मा ने कुपोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सरपंच हेमराज के अलावा आईसीडीएस, स्वास्थ्य एवं सूचना विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनजातीय समुदाय के सदस्यों और आम जनता ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें