फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कॉलेज के कोरोना एसओपी और वैक्सीन प्रमोशन को लेकर जारी एक्शन रिसर्च प्रोग्राम का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सरकारी महिला कॉलेज ने स्वच्छता कार्य योजना (एसएपी) क्लब और एनएसएस इकाईयों के सहयोग से कोरोना एसओपी और वैक्सीन प्रमोशन को लेकर जारी एक्शन रिसर्च प्रोग्राम का समापन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सरकारी प्राइमरी स्कूल ब्लेय रठियान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एसएपी और एनएसएस स्वयंसेवकों ने कोविड-19 जागरूकता पर एक नुक्कड़ नाटक के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके अलावा सेमेस्टर पांच की छात्रा राधिका शर्मा ने कोविड एसओपी विषय पर एक कठपुतली शो भी प्रस्तुत किया। जबकि सेमेस्टर तीन की सहर शकील ने संबंधित विषय पर डोगरी भाषण दिया।
आयोजक सदस्यों ने कहा कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद के सहयोग से 9 से 23 अक्तूबर तक आयोजित इस एक्शन रिसर्च प्रोग्राम में एसएपी और एनएसएस स्वयंसेवकों की मदद से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। पहले दिन कॉलेज की प्राचार्य प्रो. मीनू महाजन ने कोविड-19 पर जागरूकता रैली को राठियान गांव में झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जहां बड़ी संख्या में चार से 12 वर्ष के आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने भाग लेकर सुंदर पोस्टर बनाए। जिसमें पांचवीं कक्षा के विनीत ने पहला, कक्षा पांच की मुस्कान ने दूसरा और उसी कक्षा के अकरम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर डॉ. केवल कुमार, प्रो. संजीव उपाध्याय, प्रो. तानिया महाजन, प्रो. रेखा गुप्ता, शिक्षक चंद्रप्रभा व अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें