फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज नीली नाला ने किया एचआईवी जागरूकता पर प्रचार वीडियो प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/ जिब। डिग्री कॉलेज नीली नाला की रेड रिबन कमेटी की तरफ से जेएंडके एड्स कंट्रोल सोसायटी के सहयोग से इंटर कॉलेज वर्चुअल प्रमोशनल वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एचआईवी जागरूकता विषय पर कार्यक्रम प्राचार्य सतिंदर कौर की देखरेख में किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन, स्वास्थ्य मंत्रालय और परिवार कल्याण समिति द्वारा आजादी का अमृत भारत महोत्सव के दूसरे चरण के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को पूरे देश में शुरू किया गया है। इसके तहत एक सप्ताह के दौरान सहयोग संगठनों द्वारा जम्मू-कश्मीर में एचआईवी एड्स और टीबी के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के लिए कॉलेज के कुल 50 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। अभियान का उद्देश्य आजादी का अमृत महोत्सव में राष्ट्रीय एड्स कंट्रोल आर्गेनाइजेशन के योगदान को दर्शाना है। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. कमल दीप कौर, प्रो. स्वाति दत्त, डॉ. राधा रानी, कोशिका व अन्य मुख्य रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें