फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए महिलाओं को किया जा रहा जागरूक

विज्ञापन
स्कूली छात्राओं को महिला कल्याण के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं के प्रति जागरूक करती विभाग कर्मचारी
विज्ञापन
जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से विवाह सहायता, वृद्धा पेंशन व अन्य सरकारी योजनाओं की दी जा रही जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। महिलाओं को सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से जिला समाज कल्याण विभाग की तरफ से व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। शिक्षण संस्थानों के अलावा शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में शिविर लगाकर महिलाओं को योजनाओं को लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्हें जरूरी औपचारिकताओं की भी जानकारी दी जा रही है।
विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में जागरूकता बढ़ाना है ताकि वे सरकार की तरफ से महिलाओं और बेटियों के लिए चलाई जा रहीं मैरिज अस्सिटेंस स्कीम, विधवा और बुढ़ापा पेंशन जैसी योजनाओं का बिना किसी परेशानी के लाभ ले पाएं। इसके तहत हेल्थ वर्कर्स, आंगनबाड़ी वर्कर्स, स्कूली छात्राओं इत्यादि को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है ताकि वे अपने-अपने घरों, आस-पड़ोस और मोहल्लों में अन्य महिलाओं को भी जागरूक कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कोट..
अक्सर देखा जाता है कि बहुत सी महिलाएं जानकारी के अभाव में योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं। कुछ मामलों में वे लाभार्थी न होते हुए भी योजना के लाभ के लिए आवेदन कर देती हैं। इसलिए विभाग योजनाओं के लाभ के लिए जरूरी औपचारिकताओं की भी विस्तृत जानकारी साझा करने पर जोर दे रहा है। ताकि आवेदन के लिए उन्हें सभी जरूरी दस्तावेजों की जानकारी रहे। वे बिना किसी परेशानी के आवेदन कर सकें।
-कनिका गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें