उधमपुर। टिकरी के रहने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक टिकरी में रहने राहुल शर्मा (27) वीरवार की रात अपने घर पर ही सोया हुआ था। सुबह जब उसके परिजन ने देखा तो उसका शरीर नीला पड़ा हुआ था और उसकी मृत्यु हो चुकी थी। परिजन की ओर से पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी शवगृह पहुंचाया। डाॅक्टरों ने पोस्टमार्टम कर शव परिवार को सौंप दिया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद